Faridabad में थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के संतोष नगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी सोनू कुमार (23) और राकेश (24) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, संतोष नगर निवासी एक युवती ने शिकायत दी कि 28 मार्च की शाम उसका भाई सोनू (21) अपने दोस्त कृष्णा के साथ मजदूरी पर गया था। अगले दिन सुबह कृष्णा उसे घायल अवस्था में घर लेकर आया। गंभीर हालत में उसे Safdarjung Hospital में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि मृतक सोनू ने कुछ दिन पहले आरोपी सोनू कुमार के घर से मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हुआ था, जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।
29 मार्च की रात जब सोनू अपने दोस्तों के साथ गली से गुजर रहा था, तभी आरोपी सोनू कुमार और उसके भाई मोनू कुमार ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उनका साथी राकेश भी मौके पर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।