द्वारका में नाबालिग के स्टंट ने छीनी जिंदगी

रील के जुनून में मौत: नाबालिग के स्टंट से युवक की जान गई

द्वारका में रील बनाते नाबालिग के खतरनाक स्टंट से बाइक सवार युवक की मौत, टैक्सी ड्राइवर घायल, आरोपी को अंतरिम जमानत मिलने पर परिवार में रोष। जानिए पूरी खबर.....

By : Local News of India
रील के जुनून में मौत: नाबालिग के स्टंट से युवक की जान गई

द्वारका में खतरनाक स्टंट के दौरान हुई टक्कर में युवक की मौत

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के खतरनाक जुनून ने द्वारका में एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहे एक नाबालिग छात्र ने बाइक सवार 23 वर्षीय साहिल धनेश्वरा को ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक टैक्सी ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। घटना 03 फरवरी लालबहादुर शास्त्री कॉलेज के पास की है।

मृतक की मां इना माकन ने बताया कि 03 फरवरी को साहिल रोज की तरह ऑफिस जा रहा था। आरोप है कि आरोपित नाबालिग अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो में रील बनाने निकला था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है।

आरोपित ने रॉन्ग साइड में गाड़ी घुसाकर बस के सामने स्टंट करने की कोशिश की। इसी दौरान साहिल की बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर एक खड़ी कार और उसके बाद टैक्सी से जा भिड़ी।

रुंधे गले से न्याय की गुहार लगाते हुए इना माकन ने कहा, “उनके रील के शौक में मेरे कलेजे का टुकड़ा चला गया। यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित के नाम पर पहले से ओवरस्पीडिंग के कई चालान दर्ज थे। इसके बावजूद उसे बिना लाइसेंस वाहन चलाने से नहीं रोका गया। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं मामले में तब नया मोड़ आया जब 10 फरवरी 2026 को किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपित को 10वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी। पहले उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था। 

जमानत से पीड़ित परिवार में रोष है। परिवार का कहना है कि जब तक नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले अभिभावकों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक सड़क पर आम लोग सुरक्षित नहीं हैं। इना माकन ने आरोपित के पिता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और मां अपने बेटे को इस तरह न खोए।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।