amethi-musafirkhana-child-bus-accident-death

अमेठी में स्कूल के पहले दिन 3 साल के मासूम की बस से कुचलकर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

अमेठी के मुसाफिरखाना में स्कूल के पहले दिन घर से निकले 3 वर्षीय मासूम की तेज रफ्तार बस से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

By : Local News of India
अमेठी में स्कूल के पहले दिन 3 साल के मासूम की बस से कुचलकर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

अमेठी के मुसाफिरखाना में स्कूल के पहले दिन 3 साल के मासूम की बस से कुचलकर मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की बस से कुचलकर मौत हो गई। मासूम अपने स्कूल के पहले दिन खुशी-खुशी घर से निकला था, लेकिन कुछ ही पलों में यह खुशी मातम में बदल गई।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली निवासी मोहम्मद जमाल के पुत्र मोहम्मद उज्जैथ (3) को शहर के ग्रो विथ सक्सेस स्कूल में हाल ही में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर से बाहर निकला था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।

मृतक बच्चे के परिजनों ने बस चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद नौशाद से उनकी पुरानी खानदानी दुश्मनी है और इसी रंजिश के चलते उसने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने