फैज़ाबाद के नरेंद्र देव कृषि एवं तकनीक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को कृषि और उससे सम्बंधित जागरूकता दी जा रही है जिसके अंतर्गत फसलों की जानकारी और उसके प्रयोगात्मक शिक्षण के द्वारा कृषि के महत्वपूर्ण तरीकों को बताया जाता है. कृषि तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्रों ने पीसीपी ( प्लांट क्रॉप प्रोडक्शन) विषय के अंतर्गत धान की पूसा सुगंधा नाम की प्रजाति की रोपाई की.
कृषि शस्य विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रकाश यादव और ती पंडिया राज ने धान की प्रजाति की रोपाई से लेकर कटाई के मध्य समय अंतराल में आने आने वाली समस्त समस्याओं व उनसे बचने हेतु उपाय बताये। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि धान में लगने वाले कीड़े व रोग की रोकथाम समय समय पर कैसे की जाए और फसल की उत्पादन वृद्धि कैसे बढ़ाई जाए.
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments