सेंट्रल दिल्ली के करोलबाग इलाके में शनिवार रात एक शख्स ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे रविवार दोपहर नरेला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह झारखंड भागने की कोशिश में था।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, दो कारतूस बरामद कर लिए। उसकी पहचान कमल चौहान (32) के तौर पर हुई। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की यह वारदात गाड़ी खड़ी
करने के पीछे हुई थी। एसीपी ऑपरेशन नरेश कुमार की टीम ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि मोहित (31) परिवार के साथ बापानगर करोलबाग एरिया में रहता था। आरोपी भी उसी के पड़ोस में रहता है। गली में कमल अपनी कार खड़ी कर देता था, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी होती थी। शनिवार रात इसी को लेकर विवाद में कमल ने मोहित को गोली मार दी थी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments