रायपुर: एकात्म परिसर(ekatm parisar) भाजपा कार्यालय(BJP office) में सोमवार शाम 5 बजे रायपुर जिला के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि (tribute) सभा में उपस्थित होकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली(Arun Jaitley) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने स्व. जेटली के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे अपने कुशल संगठन क्षमता एवं बौद्धिकता के कारण हमेशा पार्टी के नीति निर्धारकों में से एक रहे।
रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने अरूण जेटली के द्वारा छात्र जीवन से लेकर भारतीय राजनीति में दशकों तक उनके उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का प्रमुख आधार स्तम्भ बताया।
पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि कैसे विषम परिस्थितियों के बावजूद देश के सभी राज्यों को उन्होंने साथ लेकर एक देश एक टैक्स के
रूप में जीएसटी को लागू करवाकर देश को आर्थिक मजबूती प्रदान किया।
रायपुर जिला के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश के लिए किये गये कार्यों एवं भाजपा संगठन के लिए उनके योगदान को याद किया और कहा कि जेटली जी का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव, छगन मुंदड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक बजाज, लोकेश कावडिय़ा, सुभाष राव, मोहन एंटी, सुभाष तिवारी, अशोक पाण्डेय, डॉ. सलीम राज, गोवर्धन खंडेलवाल, मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, हेमेन्द्र साहू, अंजय शुक्ला, गोपी साहू, आशु चंद्रवंशी, अवतार बागल, अकबर अली, राजीव चक्रवर्ती, श्याम चावला, मुकेश शर्मा, गज्जू साहू, मकमूर अली, शैलेन्द्री परगनिया, चन्नी वर्मा, अनीता महानंद, शीलू राजपूत, सरिता वर्मा, किशोर महानंद, शांतनु साहू, कपिल यादव, शिवजलम दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित थे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments