Flood News: केरल में बाढ़ से हुई मौतों की संख्या पहुंची 113 के पार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स

Flood News: केरल में बाढ़ से हुई मौतों की संख्या पहुंची 113 के पार

Deepak Chauhan 17-08-2019 13:13:12

केरल में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन  के कारण मृतकों की संख्या 113 हो गई है तथा आठ अगस्त से राज्य के विभिन्न जिलों में 29 लोग अभी भी लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 41,253 परिवार को 1,29,517 लोग विभिन्न जिलों में स्थापित  805 राहत शिविरों में रह रहे हैं। जलस्तर घटने के बाद हालांकि कई लोग अपने घर लौट गये हैं। उत्तर प्रदेश पिछले दिनों हो रही भारी बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी के जलस्तर लगातार बृद्धि दर्ज की गयी है।    

 

केरल में बाढ़ से अब तक 113 लोगों की मौत

सूत्रों ने बताया कि अलप्पुझा जिले में छह, कोट्टायम तथा कसरगोड जिले में  दो-दो, इडुक्की जिले में पांच, त्रिशूर जिले में नौ, मलप्पुरम जिले में 50,  कोझिकोड जिले में 17, वायनाड जिले में 12, पलक्कड जिले में एक और कन्नूर  जिले में नौ लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार अलप्पुरम जिले के 29, वायनाड जिले के सात तथा कोट्टायम जिले का एक व्यक्ति अभी भी लापता है। राज्य में बाढ़ के कारण 1,186 घर पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं तथा 12,761 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।


आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गुंटूर जिले के 87 गांव बाढ़ की चपेट में

आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में कई गांव और सैकड़ों एकड़ खेत शनिवार को जलमग्न हो गए। राहत की बात यह है कि कृष्णा नदी में बाढ़ का प्रकोप घटने के संकेत हैं। जलाशयों से पानी के बहाव में कमी देखी गई है लेकिन फिर भी कृष्णा और गुंटूर जिलों में 32 मंडलों के तहत आने वाले 87 गांवों के 17,500 लोगों की मुसीबतें अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं। दोनों जिलों में 24 गांव बाढ़ के कारण पूरी तरह जलमग्न हैं। प्रकासम बराज में दूसरी स्तर की चेतावनी जारी है और दोनों जिलों में सरकारी तंत्र हाई अलर्ट पर है। कृष्णा और गुंटूर में 11,553 लोगों को 56 राहत शिविरों में ले जाया गया है जहां भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, दोनों जिलों में कुल 4,352 मकानों में पानी भरा हुआ है। इन जिलों में 5,311 हेक्टेयर की कृषि फसलें और 1,400 हेक्टेयर की बागवानी फसलें बाढ़ में डूबी हैं। 


प्रयागराज में गंगा और यमुना का
तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि यमुना की सहायक नदियां केन, बेतवा और उसकी सहायक नदी थसान में बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह आठ बजे तक प्रयागराज के नैनी में 78.4० मीटर तक पहुंच गया है। फाफामऊ में गंगा नदी में 78.81 मीटर और छतनाग में 77.70 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 84.734 मीटर पर दर्ज है।    

सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कानपुर बैराज से एक लाख क्यूसेक (फ्लोरेट) से अधिक जल डिस्चार्ज  किये जाने के कारण गंगा के पानी में बढोत्तरी हो रही है। यमुना की सहायक नदियां केन, बेतवा और उसकी सहायक नदी थसान में बांधों से बड़ी मात्रा में जल छोड़े जाने से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। उन्होँने बताया कि तीथरार्ज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान बिन्दु की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। खतरे का निशान 84.734 मीटर पर दर्ज है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.81, छतनाग में 77.70 मीटर दर्ज किया गया है जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 78.80 मीटर तक पहुंच गया है।     


हिमाचल में भारी बारिश, नदियां उफान पर

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लगातार मध्यम से भारी बारिश से कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन होने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, वहीं प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के कांगड़ा शहर में सबसे अधिक 118 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि धर्मशाला में 115 मिली मीटर, डलहौजी में 84 मिली मीटर और पालमपुर में 64 मिली मीटर दर्ज की गई। वहीं राज्य की राजधानी शिमला में 40 मिली मीटर बारिश हुई। स्थानीय मौसम कायार्लय के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश से शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य की प्रमुख नदियां - सतलुज, ब्यास और यमुना, जो कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से होकर गुजरती हैं, उनका जलस्तर भी बढ़ गया है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :