लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 67 रन पर ऑलआउट हो गई। यह एशेज के पिछले 71 साल के इतिहास में इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर है। 1948 में उसने ओवल में 52 रन बनाए थे। यह टेस्ट में इंग्लैंड का कुल 11वां सबसे कम स्कोर है। इंग्लिश टीम पिछले महीने आयरलैंड के खिलाप 85 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, उसने वह टेस्ट जीत लिया था।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 179 रन बनाए। उसके लिए मार्नस लाबुशेन 74 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 6 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। लाबुशेन ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाते हुए 53 रन बनाए। वे जैम्स पैंटिसन के साथ नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 283 रन की हो गई है।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर आउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। मार्क्स
हैरिस 19, उस्मान ख्वाजा 23, ट्रेविस हेड 25, मैथ्यू वेड 33 और टिम पेन खाता खोले बगैर आउट हुए। पैंटिसन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। ब्रॉड और स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए। वोक्स और जैक लीच को एक-एक सफलता मिली।
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सिर्फ डो डेनली ही दहाई के आंकड़े को छू सके। उन्होंने 12 रन बनाए। पारी की सबसे बड़ी साझेदारी डेनली और बेयरस्टो के बीच हुई। दोनों ने 11 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने 5, पैट कमिंस ने 3 और जेम्स पैंटिसन ने 2 विकेट लिए।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments