बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस वक्त मैनचेस्टर में मौजूद हैं। मैनचेस्टर में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच खेला जाना है उससे पहले ही अनुष्का अपने पति और टीम को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंची हुई हैं।
मैच से पहले दोनों की एक तस्वीर सामने आई जिसमें दोनों एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। विराट ने व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक शॉर्टस पहना हुआ है, वहीं अनुष्का भी बिल्कुल इसी लुक में। तस्वीर देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों शायद होटल से बाहर निकल रहे हैं।
‘भाई प्रेक्टिस करलो, इनके साथ जिंदगीभर रहना है’
आज के
मैच को लेकर देश की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं ऐसे में इस फोटो को लेकर लोग विराट को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है ‘भाई प्रेक्टिस करलो, इनके साथ जिंदगीभर रहना है’। axilon_6.0 नाम के एक यूजर ने फोटो पर कमेंट किया, अगर मैच खराब हुआ तो आपको कैप्टंसी गई, फिर घूमते रहना जिंदगीभर अनुष्का के साथ’।
आपको बता दें कि अनुष्का बीते कई दिनों से विराट कोहली के साथ ही हैं। भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच में भी अनुष्का पवेलियन में नजर आई थीं। उन्होंने खाकी कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके बाद विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिनमें वो मैनचेस्टर की सड़कों पर मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments