भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को साइकिल से संसद भवन पहुंचे। मनसुख एल. मांडविया वर्तमान सरकार में केन्द्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वे केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भी हैं।
मांडविया पिछली सरकार में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री थे। मांडविया 2012 से राज्यसभा के सदस्य हैं। वह इससे पहले 2002-2007 के दौरान गुजरात के पालीताना से विधानसभा सदस्य थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सांसदों को सप्ताह में एक दिन साइकिल का इस्तेमाल करने की नसीहत दी थी।
इनसे पहले भी राजस्थान में बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर
भी संसद भवन तक पहुचने के लिए साइकिल का उपयोग कर चुके हैं।
मांडविया साइकिल से संसद पहुंचे और यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर सांसद व्यक्तिगत तौर पर साइकिल का इस्तेमाल करते हैं, तो जनता पर इसका सीधा असर पड़ेगा। जिससे हम पर्यावरण में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम कर सकते हैं।
जानिए साइकिल चलाने के क्या हैं फायदे
-शारीरिक फिटनेस में मददगार होती है साइकिलिंग।
-घुटने का दर्द झेल रहे लोगों को साइकिल चलाने से दर्द में आराम मिल सकता है।
-मोटापे को कम करने में सहायक सिद्ध होती है।
-तनाव से राहत मिलती है।
-मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है साइकिल।
-इंधन व पैसों की बचत होती है।
-ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments