राज्यपाल की नियुक्तियां जारी, उत्तर प्रदेश से आनंदीबेन और मध्य प्रदेश से लालजी टंडन को बनाया गवर्नर

पवन सिंह ने रोहतास में शुरू किया रोड शो चित्रकूट में हनुमान जन्मोत्सव पर विविधि कार्यक्रम भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आज हनुमान मंदिर में की जा रही विधिवत पूजा अर्चना ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की लोगों की मौत प्रशांत किशोर ने कहा शिक्षा का स्तर बढ़ाए सरकार सहरसा में वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह बदायूं से ग्यारह प्रत्याशी मैदान में। हनुमान जयंती प्रधानमंत्री-प्रदेश दौरा आज का राशिफल लू की चेतावनी के बीच निर्वाचन आयोग ने आज विभिन्‍न पक्षों के साथ बैठक की यूक्रेन युद्ध से हुआ हृदय परिवर्तन, यूक्रेन की मडिया बनी करणेश्वरी संजय निषाद पर हमला जिला सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष का नवाज खान पर बड़ा आरोप । विश्व पृथ्वी दिवस फारबिसगंज मे 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित विशाल चुनावी जनसभा भोपाल में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीलीभीत में सड़क हादसों में 6 लोगों की मृत्यु, 2 की हालत गंभीर उतरी भारत सिद्वपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्व में इस बार चैत्र मास मेलों में सात करोड तीस लाख रूपये का चढावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ का शुरू हुआ उपचार

राज्यपाल की नियुक्तियां जारी, उत्तर प्रदेश से आनंदीबेन और मध्य प्रदेश से लालजी टंडन को बनाया गवर्नर

20-07-2019 13:58:09

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह फागु चौहान की नियुक्ति हुई है। पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया। रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया।

गवर्नर               राज्य

लालजी टंडन            मध्यप्रदेश
आनंदीबेन पटेल            उत्तर प्रदेश
जगदीप धनखड़            पश्चिम बंगाल
रमेश बैस                    त्रिपुरा
आर.एन. रवि            नागालैंड
फागु चौहान            बिहार


टंडन ने अटलजी की सीट से चुनाव लड़ा था

लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ। वो भाजपा के एक वरिष्ठ राजनेता हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी
के 2009 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद वो लखनऊ से 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में मंत्री भी रहे हैं।

लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री रहे। कुछ वर्षों तक वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। टंडन ने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

आनंदीबेन पिछले साल बनीं थी राज्यपाल

आनंदी बेन 1988 में बीजेपी में शामिल हुई। 1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब पार्टी से बगावत की थी, तो उस कठिन दौर में उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ काम किया। 1998 में गुजरात कैबिनेट में आने के बाद से उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। वे मध्यप्रदेश की दूसरी और कुल 27वीं महिला गवर्नर रहीं।


  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :