एक हफ्ते में 5 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विषेश शिविर होने जा रहा शुरु अपनों को निहारते गाँव प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की धन उगाही,मामला पहुंचा सांसद कार्यालय आदि शक्ति...शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, जागेश्वर धाम में कही बड़ी बात वार्षिक संत निरंकारी समागम का आयोजन 28 से 30 को आध्यात्मिक स्थल समाखला में टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा । उत्तराखंड स्टेट T20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का हुआ चयन कोटद्वार: जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, तीन दिन बाद मिला शव लोकसभा में PM मोदी: ‘संसद के कर्मचारियों-पत्रकारों का योगदान अहम, आतंकी हमले से सांसदों को बचाने वालों का नमन’ 22 सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स अयोध्या में खतरे के निशान के पास पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा राहुल गांधी को वापस मिला बंगला तो बोले रवि किशन PM का बड़प्पन है...' 'बेटी बचाओ... की ब्रांड एंबेसडर रेसलर के साथ दहेज के लिए ज्यादती, FIR दर्ज सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त' राहुल की फ्लाइंग किस पर प्रियंका चतुर्वेदी 'नफरत की आदत में मोहब्बत रास नहीं आई राजस्थान में भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बढ़े हार्ट अटैक के मामले- स्टडी राहुल ने संसद में फ्लाइंग किस दिया? हेमा मालिनी बोलीं- 'मैंने नहीं देखा' महाराष्ट्र में मिला COVID वेरिएंट 'एरिस' का पहला केस

एक हफ्ते में 5 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल

Deepak Chauhan 16-09-2019 14:58:12

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (कच्चे तेल) के रेट में सोमवार को 12 डॉलर प्रति बैरल (20%) की तेजी आई। यह जनवरी 1991 के बाद एक दिन की सबसे ज्यादा तेजी है। हालांकि, बाद में 6 डॉलर (10%) रह गई। इधर, रुपया डॉलर के मुकाबले 71 पैसे कमजोर होकर 71.63 पर आ गया। केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक यह भारतीय तेल कंपनियों के लिए दोहरा झटका है। केडिया ने भास्कर APP से बातचीत में बताया कि इससे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक हफ्ते में 5 रुपए तक बढ़ सकती हैं। क्योंकि, भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा क्रूड इंपोर्ट करता है। तेल कंपनियां क्रूड की कीमत और रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर हर रोज कीमतें तय करते हैं। क्रूड इंपोर्ट महंगा होने की वजह से कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाएंगी।


प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट


शहर            पेट्रोल (रुपए/लीटर)         डीजल (रुपए/लीटर)

दिल्ली              72.03                    65.43

मुंबई                      77.71                    68.62

कोलकाता              74.76                    67.84

चेन्नई              74.85                    69.15

जयपुर              75.89                    70.48

भोपाल              74.49                    68.81

रायपुर              74.49                    70.97

लखनऊ              74.21                    65.61

देहरादून              74.49                    65.96

चंडीगढ़              68.12                    62.33

अहमदाबाद      69.51                    68.51

पटना              75.69          
         68.65

रांची                      70.63                    66.87


क्रूड की कीमत में तेजी क्यों?

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के दो प्लांट पर यमन के हूती लड़ाकों ने शनिवार को ड्रोन से हमला कर दिया। इससे सऊदी अरब में कच्चे तेल का उत्पादन 50% घट गया। यह ग्लोबल प्रोडक्शन का 5% है। हमले से पहले सऊदी अरब करीब 100 लाख बैरल प्रति दिन उत्पादन कर रहा था। अब यह घटकर 50 लाख बैरल रह गया है। इस वजह से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का रेट बढ़ा। सऊदी अरब का कहना है कि जल्द हालात काबू में होंगे और उत्पादन फिर से पुराने स्तर पर पहुंच जाएगा।  


जरूरत पड़ी तो इमरजेंसी स्टोर का इस्तेमाल करेंगे: ट्रम्प

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि जरूरत पड़ने पर आपात कालीन तेल भंडार का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई है। ताकि, आपूर्ति बाधित नहीं हो और तेल की कीमतों पर असर ना पड़े। 


7 दिन में हालात सामान्य नहीं हुए तो क्रूड 15-20 डॉलर महंगा होगा: रिपोर्ट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब में 30 दिन में स्थिति सामान्य नहीं होती तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है। 7 दिन सप्लाई बाधित रही तो कच्चा तेल 15 डॉलर से 20 डॉलर प्रति बैरल तक महंगा हो सकता है।


क्रूड में 1 डॉलर के इजाफे से भारत पर सालाना 10700 करोड़ रुपए का असर

कच्चा तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल और व्यापार घाटा भी बढ़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत में 1 डॉलर के इजाफे से भारत पर सालाना 10,700 करोड़ रुपए का असर पड़ता है।


क्रूड महंगा होने का भारतीय तेल कंपनियों के शेयरों पर असर


कंपनी                   शेयर में गिरावट

हिंदुस्तान पेट्रोलियम                        7%

बीपीसीएल                                        6%

आईओसी                                       3%

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :