आज़म खान का विवादित बयान: मदरसों में नाथूराम और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग पैदा नहीं होते

ब्राइडल शावर में आरती सिंह ने मचाई धूम माध्यमिक शिक्षा परिषद UP बोर्ड प्रयागराज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में पहली बार विदेशी खेल कज़ाक़ कुरेस को लेकर पहले इवेंट और परिचायक कार्यशाला का आयोजन 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन क्रिकेट मैच पटना के गांधी मैदान में "फिट टू मूव, फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन चंपारण में मतदाता जागरूकता बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर रिपोर्ट उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान

आज़म खान का विवादित बयान: मदरसों में नाथूराम और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग पैदा नहीं होते

12-06-2019 14:49:17

समाजवादी पार्टी के फायरब्रैंड नेता आजम खान ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मदरसों से नाथूराम गोडसे या फिर प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते। मदरसों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पीएम मोदी की योजना को लेकर पूछे जाने पर आजम खान ने यह बयान दिया। विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले आजम ने कहा, 'मदरसों से नाथूराम गोडसे जैसे स्वभाव वाले या फिर प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे व्यक्तित्व वाले लोग नहीं निकलते। सबसे पहले यह ऐलान किया जाना चाहिए कि नाथूराम के विचारों को जो फैला रहे हैं, वे लोकतंत्र के दुश्मन हैं। जो आतंकी गतिविधियों के आरोपी हैं, उन्हें सम्मान नहीं दिया जाएगा।'

मालेगांव बम धमाके के मामले में आरोप झेल रहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिलहाल बेल पर बाहर हैं। इस बीच उन्होंने पिछले महीने हुए आम चुनाव
में मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मात दी थी। अपने चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की 1948 में हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया था। इस पर काफी विवाद हुआ था। 

आजम खान ने कहा कि यदि केंद्र सरकार मदरसों को मदद करना चाहती है तो उसे इनमें कुछ सुधार करना होगा। यूपी में एसपी के जीते 5 सांसदों में से एक आजम खान ने कहा, 'मदरसों में धार्मिक शिक्षण दिया जाता है। इन्हीं में इंग्लिश, हिंदी और गणित भी पढ़ाया जाता है। यह हमेशा किया जाता रहा है। यदि आप मदद करना चाहते हैं तो फिर उनके स्टैंडर्ड में सुधार करें। मदरसों के लिए इमारतें बनाएं, फर्नीचर मुहैया कराएं और मिडडे मील दें।'  


  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :