राजसमंद (राजस्थान).पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राजसमंद में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों पर कांग्रेस का ग्रहण लग गया
है। कांग्रेस सरकार हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोती है। सरकार बदलते ही कांग्रेस ने हमारी सरकार के विकास कार्यों को ठप कर दिया है। जनता और किसानों से किए वादों पर कहीं भी खरी नहीं उतरी है और अब लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में 72 हजार रुपए सालाना देने की घाेषणा कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।
|
Comments
Replied by foo-bar@example.com at 2019-04-29 05:54:36
Comments
Replied by foo-bar@example.com at 2019-04-29 05:54:36