मानसून के बाद सबसे बड़ी समस्या है मच्छर और उसके काटने से होनी वाली बीमारियों की। इस सीजन में मलेरिया, डेंगू व चिकुनगुनियां का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों अपना सकते हैं।
7 उपाय : मच्छर से दूर रहने में मदद करेंगे
कपूर जलाएं : कमरे में कपूर जला दें। 10 मिनट के लिए खिड़की दरवाजे बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे।
केरोसीन, नीम का तेल, कपूर : एक लैम्प में थोड़ा केरोसीन और कुछ बूंदें नीम के तेल की लें। 2 टिकिया कपूर मिला लें। इस लैम्प को जलाएं इससे मच्छर भाग जाएंगे।
नींबू और लौंग का घोल : जिस जगह ज्यादा मच्छर आते हैं वहां नींबू और लौंग
के घोल का छिड़काव करें। मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे।
नींबू और नीलगिरी का तेल : खाली मॉस्किटो रेपेलेंट की बोतल में नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर जलाएं।
नीम का तेल : नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर दिया जलाएं।
सिट्रोनेला केंडल जलाएं : सिट्रोनेला एक के प्रकार की हर्ब है जिसकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती है, इसलिए सिट्रोनेला केंडल को जलाने से वातावरण को बड़ी सरलता से मच्छर मुक्त किया जा सकता है।
सोते समय ये जरूर करें : सोते समय लहसुन की कच्ची कली चबाने से मच्छर नहीं काटते। इसके साथ ही लहसुन शरीर के रक्त संचार को भी बेहतर करता है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments