Mumbai के मॉनसून मे वीकेंड को बनाना चाहते है दिलचस्प तो, ये है कुछ सुझाव

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स

Mumbai के मॉनसून मे वीकेंड को बनाना चाहते है दिलचस्प तो, ये है कुछ सुझाव

Dolly Badoni 10-07-2019 14:16:42

बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में लोग वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाते हैं। फिर बात आती है कि इस मौसम में कहां घूमने जाएं। अगर आप मुंबई से वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ सबसे अच्छे स्थानों के बारे में बता रहे हैं। मॉनसून के अलावा किसी और समय पर इन स्थानों पर जाएंगे तो मॉनसून के समय दिखने वाला नजारा देखने को नहीं मिलेगा। बारिश का मौसम इन स्थानों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। 

महाबलेश्वर-पंचगनी 

मुंबई से 263 किलोमीटर की दूरी पर महाबलेश्वर महाराष्ट्र के उन स्थानों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह स्थान मन मोह लेगा। यह लोकप्रिय वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। वहीं, महाबलेश्वर से 20 किलोमीटर दूरी पर पंचगनी हिल स्टेशन है। महाबलेश्वर की तुलना में यहां कम बारिश पड़ती है लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में यह कम नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पंचगनी में पांडवों ने कुछ समय बिताया था। महाबलेश्वर में आप मेपरो गार्डन, वेना झील, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला झरना, एलीफेंट्स हेड पॉइंट देख सकते हैं।

 करनाला 

करनाला मुंबई से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। बारिश के मौसम में वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग मुंबई से यहां आते हैं। मॉनसून की बारिश में कोहरे में ढकी सहयाद्री पहाड़ियों
की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती हैं। इस मौसम में यहां पर स्थिति करनाला झरने को देखना का अलग ही मजा है। ऐतिहासिक करनाला का किला भी आप देख सकते हैं। इसके अलाना करनाला बर्ड सेंक्च्युरी भी जा सकते हैं। 12.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली करनाला बर्ड सेंक्च्युरी में पक्षियों की 150 और प्रवासी पक्षियों की 37 प्रजातियां रहती हैं। 

लोनावला 

मुम्बई से 96 किलोमीटर की दूर लोनावाला में बारिश का मजा ले सकते हैं। शांत लोनावला को महाराष्ट्र का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। आप यहां पर सालभर में कभी भी जा सकते हैं लेकिन बारिश के मौसम में इसका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। घने जंगल, झरने, झीलों के करीब बांध, यह सभी चीजें लोनावाला में आपकी ट्रिप को मजेदार बना देती हैं। लोनावाला में बौद्ध मंदिर, भव्य किले और पहाडियों को देख सकते हैं।

मालशेज घाट 

मुंबई से मालशेज घाट की दूरी 127 किलोमीटर है। पहाड़ो के बीच में स्थिति मालशेज घाट में हरियाली और असंख्य झरनो को देख सकेंगे। इसके अलावा मालशेज घाटी तक जाने के दौरान रास्ते में आपको खूबसूरत नजारों को देखेंगे। बारिश के मौसम में इस स्थान की खूबसूरती बढ़ जाती है। यहां कई बेहतरीन रिसॉर्ट हैं जहां आप अच्छा समय गुजार सकते हैं। हरिशचन्द्रगढ़ फोर्ट ट्रेक, अजूबा हिल फोर्ट, पिंपलगांव जोगा डैम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :