इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सांप की तस्वीर शेयर की जा रही है। वह सांप अपनी आंखों के कारण सामान्य सांपों से कुछ अलग है। हम सब ने दो आंख वाले सांप देखे होंगे, लेकिन इस सांप की तीन आंखें हैं। अपनी तीन आंखों के कारण यह चर्चा में है।
यह सांप नार्दर्न टेरिटरी पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ के रेंजर्स को आॅस्ट्रेलिया के छोटे से शहर हम्पटी डू के बाहरी इलाके में इस साल मार्च में मिला था। यह 16 इंच का बेबी कारपेट पाइथन (अजगर) है। जब यह पाइथन रेंजर्स को
मिला तो वे इसे देखकर हैरान रह गए कि इस बेबी पाइथन की तीन आंखें हैं।
जांच में पाया गया कि यह बेबी पाइथन सामान्य नहीं है। इसका एक स्कल है, जिस पर तीन आंखें हैं, जो सही तरह से काम कर रही हैं।
रेंजर्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस सांप के बार में जानकारी साझा करने के साथ ही बताया था कि बेबी पाइथन ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह सका। कुछ दिनों के बाद ही उसकी मौत हो गई। वह खाने के दौरान कुछ समस्याओं का सामना कर रहा था।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments