यहाँ मिली महिलओं को पीरियड्स के ले पहली बार छुट्टी

पटना के गांधी मैदान में "फिट टू मूव, फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन चंपारण में मतदाता जागरूकता बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर रिपोर्ट उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष

यहाँ मिली महिलओं को पीरियड्स के ले पहली बार छुट्टी

Deepak Chauhan 06-06-2019 17:19:13

पीरियड्स के दौरान आज भी लड़कियों और महिलाओं को छुट्टी नहीं दी जाती है। कंपनियों में इस तरह की छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में कई नारीवादी सवाल उठाते हैं कि महिलाओं की जरूरत सिर्फ पैड और कपड़े ही नहीं हैं, बल्कि मासिक धर्म के दौरान उन्हें छुट्टी भी मिलनी चाहिए ताकि भयानक दर्द से गुजरने के दौरान आराम मिल सके। हालांकि, भारत में दो कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने महिलाओं को पीरियड्स की छुट्टी दी और इसे महिलाओं का अधिकार बताया है।

मुंबई की कल्चर मशीन और डिजिटल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन गोजूपा पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेड छुट्टी देती है। यानी छुट्टी के दौरान उनका वेतन नहीं कटता है। इन कंपनियों ने अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म में छुट्टी देकर अगल तरह की क्रांति की है। हालांकि अभी यह भारत में ट्रेंड नहीं बन सका है,  अगर महिलाएं और लड़कियां काम कर रही हैं तो पीरियड्स के दौरान उन्हें अपनी सैलरी
कटाकर छुट्टी लेनी पड़ती है। 

भारत में अभी तक सारी ग्रामीण महिलाओं तक पैड की पहुंच ही नहीं है।  ऐसे में मासिक धर्म के दौरान पेड छुट्टी की बात दूर है। जापान ऐसा देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को मासिक धर्म की छुट्टी दी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही जापान में मासिक धर्म की छुट्टी दी जाने लगी थी। इंडोनेशिया में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को दो छुट्टी दिये जाने का कानून है। हालांकि, फिर भी कुछ कंपनियां इस कानून की अनदेखी करती हैं। 

ताइवान में भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तीन दिन की छुट्टी दी जाती है। दक्षिण कोरिया ने तो साल 2001 में महिलाओं और पुरुषों के बीच के भेदभाव को कम करने के लिए नई नीति तक बनाई थी। यहां भी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी मिलती है। इसी तरह चीन में भी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान एक या दो दिन की छुट्टी मिलती है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :