दुनिया हर व्यक्ति को कुछ खास चीजों की आवश्यकता होती है जिसमे व्यक्ति के लिए एक छत का भी नाम आता है। व्यक्ति अपने साथ अपने परिवार को भी साथ रखता है, साथ ही सबके लिए छत यानी घर का भी इंतजाम करता है। इंसान के लिए घर बहुत आवश्यक होता है। साधारण शब्दों में कहा जाये तो व्यक्ति अपने सार घर की कल्पना करके उसे बनाता-सजाता है। ये घर का सपना हर किसी का होता है और हर कोई चाहता है कि अपना एक घर हो। कई लोग होते हैं जो खुद ही अपने घर को बनाते हैं जिससे वो पूरा अपने अनुसार ही ढाल लेते हैं। ऐसे घर तो देखे ही होंगे लेकिन ये घर नहीं देखा होगा जो हम आपको बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही सुंदर और
अनोखा घर है।
ये घर पूरी तरह चॉकलेट से बना है। ये फ्रांस में बना हुआ है और इसकी दीवार हो या छत सब कुछ चॉकलेट से बना है। घड़ी, किताबें, घर का बेड, टेबल सभी कुछ चॉकलेट से बनी हुई है जिसे देखकर ही आपका खाने का मन करेगा। इस घर में आप रह भी सकते हैं। खबर के अनुसार इस चॉकलेट हाउस को जाने-माने आर्टिसन चॉकलेटियर जेन-लुक डीक्लूजेऊ ने बनाया है।
इस पर स्पेशल ऑफर के बारे में आपको बता दें कि होटल रिजर्वेशन वेबसाइट Booking.com के अनुसार जो भी लोग इस कॉटेज में एक रात रहना चाहते हैं वो इसमें बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग का समय 5 और 6 अक्टूबर रहेगा। ये बहुत ही खूसबूरत घर है जिसमें आप एक बार तो रहना ही चाहेंगे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments