यूपी और राजस्थान में रविवार रात बिजली गिरने से 36 लोगों की मौत

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

यूपी और राजस्थान में रविवार रात बिजली गिरने से 36 लोगों की मौत

22-07-2019 12:36:49

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से 36 लोगों की मौत हो गई। 40 जख्मी हो गए। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 32 लोगों की जान गई। कानपुर और फतेहपुर में सबसे ज्यादा 7-7 मौतें हुईं। राज्य में 13 लोग घायल भी हुए। वहीं, राजस्थान के झालावाड़ में भी महिला समेत 4 लोगों की जान गई। पाली जिले में 27 मजदूर जख्मी हो गए। ये लोग रविवार को बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। योगी सरकार ने बयान में कहा है कि शनिवार को भी देवरिया में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।


यूपी में कहां-कितनी मौतें हुईं

कानपुर      
                    7

फतेहपुर                           7

झांसी                           5

जालौन                           4

हमीरपुर                           3

गाजीपुर                           2

जौनपुर                           1

प्रतापगढ़                           1

कानपुर देहात                   1

चित्रकूट                           1

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :