इंदौर महू स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष भंते संघशील ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाह और स्वास्थ्य कारणों को बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार संघशील ने इंदौर स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर जान दी है। गुरुवार सुबह जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जैसे-तैसे गेट खोला। भीतर जाकर देखा तो वे फंदे पर लटके हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। कमरे की
तलाशी लेने पर पुलिस एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
साथियों का आरोप है कि कुछ लोग उनके खिलाफ अफवाह व भ्रामक खबरें फैलाकर अध्यक्ष पद से हटाना चाहते थे। भंते कई दिनों से अपनी बीमारी, वृद्धावस्था और सोसायटी में चल रही उठा पटक से काफी तनाव में थे। उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था कि वे बौध्द भिक्षुओं की तरह जीवन न जीते हुए ग्रहस्थ रहते हैं। इसकी के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में उन्हेें फिर से अध्यक्ष बना दिया गया था। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments