भारत ने की अंतरिक्ष में जाने की तैयारी, इसरो बनाएगी अपना स्पेस स्टेशन

No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स आज का राशिफल

भारत ने की अंतरिक्ष में जाने की तैयारी, इसरो बनाएगी अपना स्पेस स्टेशन

13-06-2019 16:49:03

अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ा कदम रखते हुए भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह बात इसरो प्रमुख के सिवन ने गुरुवार को कही। यह महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगी। नई दिल्ली में मौजूद सिवन ने कहा कि हमें मानव अंतिरक्ष मिशन को लॉन्च करने के बाद गगनयान प्रोग्राम का विस्तार करना होगा। इसीलिए, भारत अपना स्पेस सेंटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले 12 जून को बंगलूरू में इसरो प्रमुख ने कहा था कि चंद्रमा की सतह पर खनिजों
के अध्ययन और प्रयोग करने के लिए भारत के दूसरे अभियान 'चंद्रयान-2' 15 जुलाई को रवाना होगा। उन्होंने बताया था कि यह यान छह या सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा। चंद्रमा के इस हिस्से के बारे में वैज्ञानिकों के पास ज्यादा जानकारी नहीं है। 

बता दें कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को रात 2:51 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से होगा। इसे जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट अंतरिक्ष में ले जाएगा। इस अंतरिक्ष यान का द्रव्यमान 3.8 टन है। इसमें तीन मॉड्यूल आर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं।  

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :