भारत से इतनी हार के बाद भी परमाणु की रेस में भारत से आगे है पाकिस्तान

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स

भारत से इतनी हार के बाद भी परमाणु की रेस में भारत से आगे है पाकिस्तान

Deepak Chauhan 18-06-2019 16:42:40

दुनिया भर में पिछले साल परमाणु हथियरों की संख्या में कमी आई है। वहीं अब परमाणु हथियारों से संपन्न देश अपने इन हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, जिनमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल है। सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (एसआईपीआरआई) के एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2019 की शुरुआत में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास करीब 13,865 परमाणु हथियार थे। यह संख्या 2018 के शुरुआत की तुलना में 600 कम है। वहीं अब परमाणु हथियारों से संपन्न देश अपने इन हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। चीन और पाकिस्तान अपने हथियारों की संख्या बढ़ाने में जुटे हैं।


पुराने हथियारों को खत्म करने का प्रावधान :

एसआईपीआरआई परमाणु हथियार नियंत्रण कार्यक्रम के निदेशक शैनन काइल ने बताया कि अब दुनिया कम लेकिन नए हथियार रखना चाहती है। हाल के वर्षों में परमाणु हथियारों में कमी का श्रेय मुख्यत: अमेरिका और रूस को दिया जा सकता है, जिनके पास कुल हथियार दुनिया
के परमाणु हथियारों का 90 फीसदी से अधिक हैं। यह अमेरिका और रूस के बीच 2010 में नई स्टार्ट संधि के कारण संभव हो पाया। संधि के तहत तैनात हथियारों की संख्या सीमित रखने का प्रावधान है। साथ ही इसमें शीत युद्ध के समय के पुराने हथियारों को खत्म करने का भी प्रावधान है।


2021 में समाप्त हो जाएगी संधि : 

निदेशक शैनन काइल के मुताबिक, स्टार्ट संधि 2021 में समाप्त होने वाली है और यह बेहद चिंताजनक बात हैं क्योंकि वर्तमान में इसे विस्तारित करने के लिए कोई गंभीर चर्चा नहीं हो रही है।


किसके पास कितने परमाणु हथियार :

  • देश                 हथियार 
  • रूस                6,500
  • अमेरिका          6,185
  • फ्रांस                300
  • चीन                  290
  • ब्रिटेन                200
  • पाकिस्तान         150-160
  • भारत                130-140
  • इजरायल            80-90
  • उत्तर कोरिया       20-30 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :