लेबनान का फ्रेंड्स ऑफ जिरा आईलैंड एंड सिडंस बीच एसोसिएशन समुद्र के भीतर पार्क बना रहा है। इसके लिए संगठन के पर्यावरण कार्यकर्ता शनिवार को सिडन शहर के भूमध्य सागर तट पर पहुंचे। इन लोगों ने भूमध्य सागर में पुराना विमान डुबो दिया। सिडन में इस अंडर वाटर पार्क को बनाने का काम पिछले साल ही शुरू हो गया था। तब से कई तरह का सामान समुद्र के भीतर उतारा जा रहा है।
इस अंडरवाटर पार्क का मकसद यह है कि लोग समुद्री जीवन के बारे में जानें। इसलिए पानी के अंदर ऐसा पार्क बनाया जा रहा है, जिसमें लोग कुछ देर ठहर सकें। संगठन के प्रतिनिधि कमेल कोजबर के मुताबिक अंडरवॉटर
पार्क गोताखोरों के लिए महत्वपूर्ण होगा। डुबोए गए जहाजों, गाड़ियों और समुद्री शैवाल से अच्छा आवास बन सकेगा। लेबनान में भूमध्य सागर के 200 किमी का क्षेत्र समुद्री कचरे से पटा पड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह समुद्री क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित है। इस पार्क को बनाने का मकसद लोगों में समुद्र को बचाने के लिए प्रेरित करना है।
संगठन ने अंडरवाटर पार्क बनाने के लिए पिछले साल सेना के 10 पुराने टैंक और अन्य गाड़ियां भी भूमध्य सागर में डुबो दी थीं। इन टैंकों का मुंह इजरायल सीमा की ओर रखा गया है। इसका कारण इजरायल के साथ बढ़ता तनाव है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments